four injured. hindi news janjgir news khabargali

जांजगीर-चांपा (खबरगली)  बलौदा क्षेत्र के महुदा गांव में शनिवार की शाम मौसम का कहर दो परिवारों पर मौत बनकर टूट पड़ा। सब्जी बाड़ी में काम कर रहे लोगों ने बारिश से बचने के लिए बाड़ी के बीच बनाई गई झोपड़ी में शरण ली थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिर गई। हादसे में तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है।