हनुमानगढ़ में भीषण हादसा

हनुमानगढ़ (खबरगली) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से 5 घायलों को हनुमानगढ़ रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 7 बजे रावतसर क्षेत्र में बरमसर के पास मेगा हाईवे पर हुआ। बस और ट्रोले की आमने-सामने की भिड़ंत में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सुभाष गोदारा और थाना प्रभारी ईश्वरानन्द पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

5 घायलों की हालत गंभीर