पश्चिम बंगाल (खबरगली) पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। बशीरहाट म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 8 से तृणमूल कांग्रेस के पार्षद असित मजूमदार के घर पर बम फेंके जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 9:15 बजे की। जब बदमाशों ने उनके घर के पिछले गेट को निशाना बनाकर बम फेंका। बम धमाके की तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
- Today is: