केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया महतारी वंदन की 20वीं किस्त ट्रांसफर

जगदलपुर (खबरगली)  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर हैं। शाह लालबाग मैदान में सभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री बस सेवा की शुरुआत की। 250 गांव कवर होंगे। इसके लिए 34 रूट का चयन किया गया है। इससे पहले शाह ने सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म निभाई।