kin of the deceased will get Rs 2 lakh each. hindi news big news latest news khabargali

जबलपुर (खबरगली) जबलपुर के बरगी डैम में नाव पलटने से अभी तक 9 लोगों के शव मिल चुके हैं। इसमें कुल 34 लोग सवार थे। 28 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं 4 लोग अभी भी लापता है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में लगभग 43 से 47 पर्यटक सवार थे। टिकट सिर्फ 29 लोगों की कटी थी।

इस दर्द भरे हादसे में अपनी आंखों से देखने वाले चश्मदीदों जो मंजर बताया वो बहुत भयानक था। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार जनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।