महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगे नए नाम

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। योजना से अब तक नहीं जुड़ पाईं विवाहित महिलाओं के लिए जल्द ही पोर्टल खोलने की तैयारी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिल चुकी है, और अगले एक सप्ताह के भीतर पोर्टल शुरू करने की तैयारी की जा रही है।