Major Overhaul in Recruitment System: Chhattisgarh Employee Selection Board Bill

कांग्रेस शासनकाल में लचर व्यवस्था से युवाओं का नुकसान हुआ, अब हर साल होंगी परीक्षाएं : मुख्यमंत्री साय

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 पारित होने के साथ ही राज्य की भर्ती प्रणाली में बड़ा संस्थागत बदलाव तय हो गया। इस कानून के माध्यम से राज्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की स्थापना की जाएगी, जो तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को एकीकृत, पारदर्शी और समयबद्ध बनाएगा।