‘मन की बात’ कार्यक्रम में होंगी शामिल खबरगली Smriti Irani to visit Chhattisgarh on October 25; will participate in the ‘Mann Ki Baat’ programme latest news khabargali

अभनपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी 25 अक्टूबर को अभनपुर के प्रथम दौरे पर पहुंचेंगी। इस दौरान वे अभनपुर स्थित अग्रवाल अलका भवन में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।