मुख्यमंत्री साय ने किया वरिष्ठ पत्रकाररायपुर वसंत वीर उपाध्याय की अनूठी पुस्तक का विमोचन

आईएएस बनने के 7 चरण व मानस के 7 काण्ड को जोड़ लिखी पुस्तक

रायपुर (खबरगली) राजधानी के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकार वसंत वीर उपाध्याय द्वारा लिखित विशिष्ट पुस्तक ‘आईएएस की तैयारी और श्रीरामचरित मानस’ का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुस्तक की मौलिकता की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए मार्गदर्शक बताया।