मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसा

रायपुर (khabargali) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसा है। सीएम साय ने कहा, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली थी। उसका कितना असर हुआ ये आप लोगों के सामने है। अब न्याय यात्रा निकाले हैं। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के जो उम्मीदवार थे, वे पार्टी छोड़ रहे हैं, पहले उन सभी के साथ न्याय हो जाए। मुख्यमंत्री साय मीडिया से चर्चा के दौरान ये बातें कहीं।