निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश खबरगली Election Commission issues order for civic and panchayat elections in Chhattisgarh raipur news chhattisgarh news khabargali

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आज नगरीय निकायों एवं पंचायतों के आम/उप चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। ये चुनाव 11 मई से प्रारम्भ होकर 04 जून तक संपन्न होगी। नगरपालिकाओं के अध्यक्ष के 05 पद तथा वार्ड के पार्षद के 77 पद, कुल 82 पदों तथा जनपद पंचायत सदस्य के 10. सरपंच के 82 तथा पंच के 1136 पद, कुल 1228 रिक्त पद की पूर्ति हेतु नाम निर्देशन पत्र 11 मई से 18 मई तक प्राप्त किये जाएंगे, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 19 मई को होगी तथा 21 मई तक नाम वापस लिये जा सकेंगे।