परिजनों में छाया मातम खबरगली Female bike rider traveling from Mumbai to Bastar dies; family plunged into grief. dhamtari hindi news latest news khabargali

धमतरी (खबरगली)  नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई निवासी महिला बाइक राइडर की मौत हो गई। हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के मरकाटोला घाट के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ। रायपुर से कांकेर की ओर जा रहे करीब 20 बाइक राइडर्स के समूह में शामिल रिद्धि ठक्कर (24) की बाइक को ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

हादसे में रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद उनके साथ चल रहे बाइक राइडर्स और स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चारामा से धमतरी रेफर किया गया।