परिवहन सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक खबरगली 200 charging stations for electric vehicles to open soon; Transport Secretary holds meeting with officials. raipur chhattisgarh hindi news raipur news khabargali

रायपुर (खबरगली) प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग को बढ़ावा देने और उनके लिए चार्जिंग करने विभिन्न स्थानों में 200 से ज्यादा स्टेशन खुलेंगे। इसके लिए नियमानुसार चार्जिग स्टेशन खोलने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। ईवी पॉलिसी को लेकर बुधवार को परिवहन सचिव एस प्रकाश की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक में भारत सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर उपलब्ध वित्तीय सहायता एवं उसके क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की।