पूरे गांव में जश्न का माहौल खबरगली Labourer's daughter cracks UPSC

राजस्थान (खबरगली) यूपीएससी 2025 का रिजल्ट आया। इस बार यूपीएससी टॉपर की बाजी राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने मारी है। इसके साथ ही राजस्थान की एक बेटी ने भी मजदूर मां और किसान पिता के के सपनों को साकार किया है। अनीता देवड़ा ने यूपीएससी क्रैक कर इतिहास रचा है।

यूपीएससी 2025 में अनीता ने 644 वीं रैंक हासिल की है। अनीता आईएएस अधिकारी बनकर देश का सेवा करेंगी। बेटी के आईएएस बनने पर अनीता के गांव में जश्न मनाया जा रहा है।