पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन से जन-जन को जोड़ रहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
"जलवायु संकट से समाधान के लिए विश्व भारत की ओर देख रहा है "
रायपुर (खबरगली) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। 29 दिसंबर को उन्होंने पर्यावरण संवर्धन से जुड़े कार्यों पर कार्यकर्ताओं व अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। विश्व भारत की ओर देख रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति, लोक व्यवहार व यहाँ की जीवनशैली हज़ारों वर्ष से पर्यावरण अनुकूल रही है. हमारे यहाँ प्रकृति एवं मनुष्य एक दूसरे के पूरक हैँ.