राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मान

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ शासन ने इस वर्ष राज्योत्सव के मौके पर दिए जाने वाले राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मान और पुरस्कारों के लिए चयनित व्यक्तियों एवं संस्थाओं की घोषणा कर दी है। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज संस्कृति संचालनालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में इस वर्ष के राज्य अलंकरणों के लिए चयनित नामों की घोषणा की। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 विभूतियों और तीन संस्थाओं को ये पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 1 नवम्बर को आयोजित कार्यक्रम में चयनितों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। संस्कृति विभाग के सचिव श्री