रायपुर के लिए फ्लिपकार्ट में निकली भर्ती

रायपुर (खबरगली) मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प आज 27 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।