रायपुर के पेट्रोल पंप में मैनेजर की हत्या

रायपुर (Khabargali)  शहर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। नशेड़ी और आदतन बदमाश रात होते ही चाकू लेकर निकलते हैं। किसी से मामूली विवाद होने पर चाकू मार देते हैं। मंदिरहसौद इलाके में दो बदमाशों ने पहले पेट्रोल पंप में चाकू दिखाकर लूटपाट की। इसके बाद कर्मचारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। कर्मचारी का बचाव करने आए मैनेजर की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बदमाश भाग निकले। देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।