रायपुर में 2 सितंबर 2026 को रोजगार मेला आयोजित

रायपुर(खबरगली) जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 सितंबर 2026 को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला रोजगार कार्यालय, सिविल लाईन्स, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।