रायपुर नगर निगम जोन 4 की बैठक में भारी हंगामा: अधिकारियों के गोल-गोल जवाब पर भड़के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी! रायपुर

रायपुर (खबरगली ) राजधानी रायपुर के नगर निगम क्षेत्र में प्रशासनिक सुस्ती और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 4 में महापौर द्वारा बुलाई गई एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अधिकारियों के लचर रवैये को देखकर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी बुरी तरह भड़क गए। अधिकारियों द्वारा दी जा रही भ्रामक जानकारियों और जनसमस्याओं पर गोल-गोल जवाब से नाराज नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारियों को एसी कमरों से निकलकर 'धरातल की स्थिति' देखने की सख्त हिदायत दे डाली।