रायपुर नगर निगम : जोन अध्यक्ष के प्रत्याशियों के लिए भाजपा ने जारी की सूची

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम के 8 जोन के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन जोन क्रमांक 3 से प्रत्याशी कौन होगा इस पर फैसला आना अभी बाकी है। जारी सूची के अनुसार, गज्जू साहू जोन 1 के अध्यक्ष और सभापति सूर्यकांत राठौर जोन 2 के अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी बनाए गए हैं। जोन 4 से मुरली शर्मा, जोन 5 के अंबर अग्रवाल, जोन 6 के बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 से श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 के प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 के गोपेश साहू, जोन 10 से सचिन मेघानी को अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।