रायपुर नगर निगम ने नया रेकॉर्ड बनाया

रायपुर (खबरगली) राजस्व वसूली के मामले में एक दिन में 1.13 करोड़ रुपए जमा कराकर नगर निगम ने नया रेकॉर्ड बनाया है। इसलिए ऐसी सख्ती जरूरी है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने हर रोज 1 करोड़ का आंकड़ा देते हुए प्रापर्टी टैक्स वसूली पर ही सबसे अधिक जोर दे रहे हैं। उसका रिजल्ट आ गया। ऐसी ही सख्ती और मॉनिटरिंग शहर की सफाई सुधारने, जलभराव और पेयजल संकट से निपटने के लिए जरूरी है।