रमन सरकार

आलेख का लेखक खुद इस यात्रा में शामिल था और नक्सलियों के गोली से घायल हुआ था

रायपुर (khabargali) 25 म‌ई 2013 के शाम 5 बजे का वह मंजर आज भी बार-बार रूह कंपाती है जब बस्तर के झीरम घाटी में कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा के काफिले पर नृशंस नक्सली हमला हुआ था। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 32 लोगों की मौत हो गई थी तथा अनेक लोग बुरी तरह गोलियों से छलनी हुए थे। इस आलेख का लेखक खुद इस यात्रा में शामिल था और नक्सलियों के गोली से घायल हुआ था।