RCB ने किया 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान खबरगली Chinnaswamy Stadium stampede

बेंगलुरु (khabargali) बीते बुधवार बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मचे भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी। जबकि 33 घायल हो गए है। इस दुखद घटना पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर सभी 11 मृत लोगों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

इसके साथ ही घायलों के लिए ‘RCB Cares’ फंड लॉन्च किया गया। RCB ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, “हमारे प्रशंसक हमेशा हमारे हर काम के केंद्र में रहेंगे। हम दुख में एकजुट है।