शादी में शामिल होने गए 3 लोगों की दर्दनाक मौत खबरगली Speed ​​wreaks havoc in Chhattisgarh

मनेन्द्रगढ़ (खबरगली) छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। तेज गति से दौड़ रहे वाहन ने भीषण हादसे को जन्म दिया, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है।