समाज सेवा

शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर रायपुर में सम्मान समारोह आयोजित

रायपुर (खबरगली )शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर के फाफाडीह स्थित होटल रॉयल एंबिएंस में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक योगदान द