सूटकेस से सोने के 3.70 लाख के जेवर पार खबरगली Theft on Air India flight Gold jewellery worth Rs 3.70 lakh stolen from suitcase Raipur chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर कर रही एक महिला यात्री के सूटकेस से सोने के 3.70 लाख के जेवर चोरी हो गए। इसकी जानकारी उन्हें एयरपोर्ट से घर पहुंचने पर हुई। इसके बाद एयर इंडिया के स्थानीय कर्मचारियों को इसकी सूचना दी तो उन्होंने किसी भी तरह की मदद से इनकार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने माना थाने में शिकायत की है। शिकायत के मुताबिक सदरबाजार निवासी किरण मालू 12 मार्च को एयर इंडिया की फ्लाइट से जोधपुर से व्हाया दिल्ली होते हुए रायपुर पहुंचीं। उन्होंने अपने सूटकेस में सोने का 25 ग्राम का नेकलेस रखा था।