sensation spread in the area raipur chhattisgarh accident News khabargali

रायपुर (खबरगली) आरंग इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश महानदी पुल के नीचे मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल (18) गुरुवार की शाम अपने दोस्त के साथ घूमने निकला।

निसदा मोड़ के पास प्रेमलाल कुछ सामान लेने ठहरा। उसका दोस्त आगे निकल गया। रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। रात में उसकी तलाश शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।