Social Talent Felicitation

समाज गौरव विकास समिति का अनूठा आयोजन, समाजसेवा और प्रतिभाओं को मिला सम्मान

रायपुर (खबरगली ) राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित समाज गौरव विकास समिति के "समाज सेवा अलंकरण सम्मान समारोह" ने समाजसेवा, प्रतिभा सम्मान और सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समाजसेवी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। समारोह की सबसे बड़ी विशेषता रही समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 10 महिलाओं का सम्मान तथा 251 समाज विभूतियों पर आधारित 'सामाजिक प्र