Spirituality

2 घंटे का सूर्यग्रहण शाम 6.9 मिनट पर खत्म होगा

रायपुर (khabargali)आज 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। आज का ग्रहण भारत में करीब 2 घंटे का रहेगा। 27 साल बाद दिवाली के बाद लगा आंशिक सूर्य ग्रहण। यह सूर्य ग्रहण भारत में 30 प्रतिशत जबकि रूस और चीन में यह 80 प्रतिशत सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। भारत में अमृतसर में सबसे पहले दिखा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण। आइसलैंड में भारतीय समय के अनुसार दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से ग्रहण शुरू हो चुका है। शाम 4 बजकर 30 मिनट पर रूस में ग्रहण अपने चरम पर होगा और 6 बजकर 33 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा।