रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षक संवर्ग की विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। मोर्चा के प्रदेश संचालक केदार जैन, वीरेंद्र दुबे और संजय शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 18 अगस्त 2026 को शिक्षामंत्री की अनुपस्थिति में उनके ओएसडी अंकित चौहान और बृजेश बाजपेयी, शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह तथा संचालक डीपीई ऋतुराज रघुवंशी से मुलाकात कर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ सभी मांगों को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों की मांगों का जल्द निराकर
- Today is:
