Union Minister Smriti Irani

रायपुर (khabargali)केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बिलासपुर की सभा में कल अपने संबोधन के दौरान घर में घुस कर मारने जैसे शब्द का उपयोग किया था। छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे ने इसे आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि केन्द्रीय मंत्री जी के शब्दों का चयन ठीक ठाक होना चाहिए। घुस कर मारने जैसा शब्द जहां तक मै समझता हूं राजनीतिक प्रतिष्ठा के खिलाफ है। हम लोगों ने भी केन्द्र में वर्षों तक हुकूमत की है,प्रजातंत्र हैं लोकतंत्र की लड़ाई हम लोग लड़ते हैं लेकिन कांग्रेस ने कभी भी इस प्रकार की शब्दों का उपयोग नहीं किया है।