वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप

रायपुर (khabargali) वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक होटल एमरॉल्ड, रायपुर में रविवार 13 मार्च, 2022 को दोपहर 3 से बजे से आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संस्था के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की. जिसमें भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर अम्बा देवी मंदिर, रायपुर में 1100 दीपों से महाआरती करने एवं एम. आर. कालोनी गार्डन में स्व. अजय त्रिपाठी की प्रतिमा की स्थापना के संबंध में सभी सदस्यों को अवगत कराया गया.