वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप बैठक संपन्न

World Brahmin Federation Social Activity Group, Arvind Ojha, State President, Namita Sharma, Suman Mishra, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargali) वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप का पुर्नगठन कर प्रथम बैठक संस्कृति विभाग परिसर स्थित गढकलेवा, रायपुर में आयोजित की गई । संगठन के 60 सक्रिय सदस्यों को जोड़कर सोशल एक्टीविटी ग्रुप बनाया गया । यह बैठक अरविन्द ओझा, प्रदेश अध्यक्ष एवं नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष के संयोजकत्व में संपन्न हुई । सभी सदस्यों को अरविन्द ओझा ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं नमिता शर्मा ने ग्रुप निर्माण के उद्देश्यों से अवगत कराया । सभी सदस्यों की सहमति से आगामी कार्यक्रमों परिचय सम्मेलन, ड्रांइग प्रतियोगिता एवं छत्तीसगढ़ भ्रमण आदि की रूपरेखा पर चर्चा की गयी। सुमन मिश्रा को ग्रुप का संयोजक मनोनीत किया गया। सदस्यों के स्वल्पाहार का आयोजन राधा तिवारी एवं कल्पना मिश्रा द्वारा किया गया । आज उपस्थित होकर बैठक को सफलता प्रदान करने हेतु सभी सदस्यों का सादर आभार व्यक्त किया गया ।

सोशल एक्टीविटी ग्रुप के प्रमुख सदस्य अरविंद ओझा, नमिता शर्मा, गुणनिधि मिश्रा, सुमन मिश्रा, सुरेश मिश्रा, गिरजाशंकर दीक्षित, रज्जन अग्निहोत्री, संजय अवस्थी, मिथलेश रिछारिया, संगीता शर्मा, राजेश सिंह, राजेश दीक्षित, प्रीति मिश्रा, बबिता मिश्रा, साधना उपाध्याय, सुधा शुक्ला, निवेदिता मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, वसुधा तिवारी, राकेश तिवारी, रजनी पांडे, बी. पी. पांडे, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, रंजना दीवान, सुरभि शर्मा, ललिता विनोद ठाकुर, राधा तिवारी, अर्चना तिवारी, सुनीता शर्मा, कल्पना चौबे, अभिलाषा दुबे, रमाकांत दुबे, प्रीति पाठक, सुनील शुक्ला, रश्मि तिवारी, माही शर्मा, संध्या मिश्रा, गीतिका झा, संगीता दुबे, गोपालधर दीवान, जितेंद्र बाजपेई, सुलभा पांडे, निकिता तिवारी, लक्ष्मी शर्मा, अणिमा शर्मा, बी. शैलजा, ज्योति राव, धर्मेंद्र शर्मा, ऋचा तिवारी पाण्डेय आदि उपस्थित थे।