व्यापम की परीक्षाएं अब सुबह 10 बजे से

बलौदाबाजार (खबरगली) प्रदेश में बढ़ते तापमान को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न परीक्षाओं के लिये समय प्रातः 10 से 12:15बजे तक निर्धारित किया गया है। आगामी 26 अप्रैल 2026 को व्यापम द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 में भी यही समय लागू होग़ा।