यात्रियों में मचा हड़कंप खबरगली IndiGo flight makes emergency landing at Delhi airport

नई दिल्ली (खबरगली) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीहवाई अड्डे पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित कर दी गई थी।  हालांकि, पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया है।