यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी को बनाया ऑफिशियल पार्टनर

अहमदाबाद (खबरगली ) भारत के सबसे बड़े ट्रांसपोर्ट, यूटिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर, अदाणी ग्रुप को वर्ष 2026 के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के आधिकारिक पार्टनर के रूप में नामित किया गया है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है, जिसे यूनेस्को द्वारा घोषित किया गया है और वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ इंजीनियरिंग ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। यह सम्मान स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को तेज़ करने में अदाणी ग्रुप की अग्रणी भूमिका को दर्शाता है। साथ ही बड़े स्तर पर स्वच्छ, भरोसेमंद और किफायती बिजली उपलब्ध कराने की इसकी क्षमता को भी मान्यता देता है। यह भारत की ऊर