युवाओं के लिए नौकरी का अवसर

बेमेतरा (खबरगली) रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का अवसर सामने आया है। CSC e-Governance Services India Limited ने प्रदेश के पांच जिलों में जिला समन्वयक (District Coordinator) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से बेमेतरा, दुर्ग, कांकेर, कोरबा और राजनांदगांव में जिला समन्वयक के एक-एक पद पर नियुक्ति की जाएगी। इस प्रकार कुल पांच रिक्त पदों को भरा जाएगा।