दुर्ग (खबरगली) राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग जिले के उतई से स्टील कारोबारी विजय यादव को गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर लगभग 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी का आरोप लगाया गया है। विजय यादव आयरन और स्टील स्क्रैप के कारोबार से जुड़ा हुआ है और उसका व्यापार रायपुर, दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में संचालित होने की जानकारी सामने आई है।
स्टेट जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई के बाद व्यापारिक जगत में हड़कंप मच गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, कारोबारी की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जांच के दौरान विभाग को टैक्स से जुड़े कई अनियमितताओं के संकेत मिले थे। इसके बाद अधिकारियों ने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की और पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, कारोबारी की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। जांच के दौरान विभाग को टैक्स से जुड़े कई अनियमितताओं के संकेत मिले थे। इसके बाद अधिकारियों ने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की और पूरी तैयारी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए विजय यादव को उतई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद कारोबारी को रायपुर स्थित स्टेट जीएसटी मुख्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान टैक्स चोरी से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। विभाग को आशंका है कि मामले की जांच आगे बढ़ने पर टैक्स चोरी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। फिलहाल अधिकारियों की टीम कारोबारी के लेन-देन, दस्तावेजों और व्यापारिक गतिविधियों की जांच कर रही है।
स्टील और आयरन स्क्रैप कारोबार में बड़े स्तर पर लेन-देन होता है। ऐसे मामलों में विभाग द्वारा बिलिंग प्रक्रिया, जीएसटी रिटर्न, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की जांच की जाती है। स्टेट जीएसटी विभाग भी विजय यादव से जुड़े व्यापारिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, जांच में यदि टैक्स चोरी के आरोपों की पुष्टि होती है तो विभाग आगे भी कानूनी कार्रवाई कर सकता है। अधिकारियों ने मामले में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
- Log in to post comments