10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई

दुर्ग (खबरगली) राज्य कर (स्टेट जीएसटी) विभाग ने टैक्स चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्ग जिले के उतई से स्टील कारोबारी विजय यादव को गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर लगभग 10 करोड़ रुपये की कथित टैक्स चोरी का आरोप लगाया गया है। विजय यादव आयरन और स्टील स्क्रैप के कारोबार से जुड़ा हुआ है और उसका व्यापार रायपुर, दुर्ग समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में संचालित होने की जानकारी सामने आई है।