10 मई तक बंद हुआ रायपुर रेलवे स्टेशन, 110 यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

Rail line work and modernization of Raipur yard, Raipur railway station, Urkura station, trains cancelled, Chhattisgarh, news, khabargali

उरकुरा स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थाई ठहराव किया गया

मेगा ब्लाक का असर,घंटों विलंब से चल रही हैं ट्रेनें

रेलवे विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रायपुर (khabargali) रेल लाइन का कार्य और रायपुर यार्ड की आधुनिकीकरण का कार्य 4 मई से तीव्र गति से शुरू हुआ है लिहाजा लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रायपुर स्टेशन को अब पूरी तरह से बंद कर दिया गया हैं। स्टेशन में 10 मई तक ट्रेनों की आवाजाही को बंद रखा जाएगा। रायपुर स्टेशन में मेगा ब्लाक से 110 यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है।

रेलवे ने बताया हैं की आने वाले 10 मई तक रायपुर के बजाए उरकुरा स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थाई ठहराव किया जाएगा। रायपुर रेलवे स्टेशन से लेकर वाल्टेयर रेललाइन के आरवीएच कालोनी तक सुबह से रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों का गैंग केबलिंग डालने, दूसरी रेललाइन को स्टेशन तक जोडऩे में जुटा हुआ है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर 0771-2252-500 नंबर जारी करते हुए कहा हैं की इस नंबर पर कॉल कर आधिकारिक जानकारी हासिल की जा सकती हैं।

कंफर्म टिकट करा रहे है रद्द

 मेगा ब्लाक शुरू होने के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। सात से आठ घंटे कई एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट आने के कारण यात्रियों को मजबूरी में टिकट रद्द कराने काउंटर पर आना पड़ा। पिछले तीन दिनों में चार हजार से अधिक यात्रियों ने अपना कंफर्म टिकट रद्द कराया है।

इससे पहले जारी सूचना में बताया गया था की रेलवे ने 20 लोकल, पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया हैं। इसी तरह 65 से अधिक स्पेशल और एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 25 से अधिक ट्रेनें विलम्ब से रवाना होगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस जहां बिलासपुर से वहीं गरीब रथ और दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस उसलापुर से और सारनाथ, बरौनी एक्सप्रेस,रायपुर-शिकंदराबाद एक्सप्रेस सहित रायपुर से चलने वाली लोकल ट्रेनें दुर्ग स्टेशन से रवाना हुई। एलटीटी और दानापुर एक्सप्रेस के लेट होने के कारण उरकुरा से सरोना बाइपास से आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं टाटा इतवारी भी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।

रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन में ब्लाक के कारण रायपुर स्टेशन आने वाली सभी 65 ट्रेनें उरकुरा स्टेशन से मालगाड़ी लाइन से 10 मई तक चलेंगी। वहीं 32 ट्रेनों को गतंव्य से पहले उसलापुर, बिलासपुर, दुर्ग और महासमुंद रेलवे स्टेशनों में रोक दिया जाएगा और इन्हीं स्टेशनों से वापस चलाने का निर्णय रेलवे प्रशासन ने लिया है। इसलिए रायपुर स्टेशन के यात्रियों को या तो उरकुरा स्टेशन में ट्रेनें मिलेंगी या फिर बसों से लोग दुर्ग,बिलासपुर और महासमुंद से सफर कर पाएंगे। इस काम के पूरा होते ही ट्रेनों की निर्धारित समय और रफ्तार में तेजी आएगी।

Category

Related Articles