आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी – भूपेश बघेल

Jayanti of Rajiv Gandhi, oil paintings, Khabargali, Raipur, Chhattisgarh, Chief Minister Bhupesh Baghel

राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

रायपुर (khabargali) देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न और 21 वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्न दृृष्टा स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में उन्हें नमन किया। राजीव गांधी जी की जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।मुख्यमंत्री ने राष्ट्र के नवनिर्माण में राजीव गांधी जी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि समावेशी विकास की दूरदर्शिता, पंचायती राज, संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसी पहल आज 21 वीं सदी में आकार लेकर देश को राजीव जी की याद दिलाती हैं। श्री राजीव गांधी ने भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने भी राजीव जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

राजीव गांधी की उदार सोच स्वप्नदर्शी व्यापक दृष्टि ने देश को नई ऊर्जा शक्ति प्रदान की- डॉ महंत

Image removed.

छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पूर्व प्रधान मंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को 11 बजे छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में लगे उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने सभी उपस्थित जनों को सदभावना दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप सिंह जुनेजा, विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराडे सहित विधान सभा सचिवालय के अधिकारी भी उपस्थित थे। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए विधान सभा सचिवालय के शेष अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने कक्षों में शपथ दिलायी गई। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि- राजीव गांधी ने इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। उन्होने देश में संचार एवं कम्प्यूटर क्रांति लाने में विशेष योगदान दिया। राजीव गांधी देश के युवा प्रधानमंत्री थे। उनकी उदार सोच, स्वप्नदर्शी एवं व्यापक दृष्टि ने भारत वर्ष को एक नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान की। वे भारत को अक्षय ऊर्जा का श्रोत बनाना चाहते थे। राजीव गांधी ने नई शिक्षा नीति में शिक्षा को व्यावसायिकता के साथ जोडने का सार्थक प्रयास किया था। श्री राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को 18 साल में मतदान का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि-उनके बताये सिद्धांतों पर चलकर ही देश विकास एवं तरक्की के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है।

Category