कन्नौज (खबरगली) मैनपुरी जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में तीन लोगों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर गिरे शवों को कई वाहन लगातार कुचलते हुए गुजरते रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
यह पूरा मामला जिले के किशनी क्षेत्र के कुसमरा मार्ग का है। जहां कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र के तीन लोग शादी समारोह में शामिल होने मैनपुरी आए थे। शादी में शामिल होने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पहुंची। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीनों मृतक कन्नौज जिले के रहने वाले थे
इधर, तेज धमाके की आवाज सुनते ही पॉलिटेक्निक कॉलेज के सुरक्षा गार्ड और ग्रामीण मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल शख्स को सीएचसी रेफर किया गया। जहां से उसे सैफई भेजा गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान कन्नौज के छिबरामऊ निवासी सत्तार (50 वर्षीय), आफताब (35 वर्षीय) और मोहम्मद वसीम (34 वर्षीय) के रूप में हुई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस अज्ञत वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
- Log in to post comments