बड़ी जिम्मेदारी: श्री सौरभ शर्मा को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के बोर्ड की शक्तियों का दायित्व, सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश

Saurabh Sharma became the authorized officer of Chhattisgarh State Cooperative Federation Limited, Sahakar Bharti, State Office Minister, Cooperation and Public Awareness Cell, senior member of Rashtriya Swayamsevak Sangh and State General Secretary of Sahakar Bharti Kaniram, Managing Director Mrs. Purnima Singh, Chief Executive Officer PC Dhruv, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए श्री सौरभ शर्मा को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ मर्यादित, रायपुर के बोर्ड की शक्तियों के प्रयोग हेतु प्राधिकृत किया है। विभाग द्वारा यह निर्णय छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 49(8) तथा छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी नियम 1962 के प्रावधानों के तहत गठित छानबीन समिति की अनुशंसा पर लिया गया है।

बुधवार को श्री सौरभ शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य और सहकार भारती के प्रदेश महासचिव श्री कनीराम की मौजूदगी में पद का विधिवत् कार्यभार ग्रहण किया।

25 वर्षों का व्यापक अनुभव और शैक्षणिक योग्यता

नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी श्री सौरभ शर्मा सहकारिता, पत्रकारिता, सामाजिक नेतृत्व एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का लंबा और व्यापक अनुभव रखते हैं। शैक्षणिक रूप से वे एम.ए. (इतिहास), एल.एल.बी. तथा एम.जे.एम.सी. की उच्च डिग्रियों से संपन्न हैं। वर्तमान में वे 'सहकार भारती, छत्तीसगढ़' में प्रदेश कार्यालय मंत्री के दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। वे सहकारिता जागरण, संगठन विस्तार और ग्रामीण आर्थिक सशक्तिकरण के कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आधुनिक तकनीक और सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान

श्री शर्मा को पत्रकारिता, जनसंपर्क, सहकारी संस्थाओं के गठन, किसान उत्पादक संगठनों (FPO), महिला सहकारिता तथा डिजिटल मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। वे आधुनिक तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं डिजिटल माध्यमों के उपयोग द्वारा जनजागरण और संगठन निर्माण के अभिनव मॉडल विकसित करने में माहिर हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में सामाजिक समरसता, ग्राम विकास, किसान उत्थान, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय विकास तथा युवा नेतृत्व निर्माण के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

सहकारी आंदोलन को मिलेगी नई दिशा

सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण का सशक्त माध्यम मानने वाले श्री सौरभ शर्मा लंबे समय से समाज एवं संगठन के बीच एक मजबूत सेतु की भूमिका निभा रहे हैं। सहकारिता विभाग के इस निर्णय से प्रदेश में सहकारी आंदोलन को एक नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर संघ की प्रबंध संचालक श्रीमती पूर्णिमा सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी धु्रव एवं संघ कर्मचारीगण उपस्थित रहे। श्री शर्मा को यह नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Saurabh Sharma became the authorized officer of Chhattisgarh State Cooperative Federation Limited, Sahakar Bharti, State Office Minister, Cooperation and Public Awareness Cell, senior member of Rashtriya Swayamsevak Sangh and State General Secretary of Sahakar Bharti Kaniram, Managing Director Mrs. Purnima Singh, Chief Executive Officer PC Dhruv, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

Saurabh Sharma became the authorized officer of Chhattisgarh State Cooperative Federation Limited, Sahakar Bharti, State Office Minister, Cooperation and Public Awareness Cell, senior member of Rashtriya Swayamsevak Sangh and State General Secretary of Sahakar Bharti Kaniram, Managing Director Mrs. Purnima Singh, Chief Executive Officer PC Dhruv, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

Saurabh Sharma became the authorized officer of Chhattisgarh State Cooperative Federation Limited, Sahakar Bharti, State Office Minister, Cooperation and Public Awareness Cell, senior member of Rashtriya Swayamsevak Sangh and State General Secretary of Sahakar Bharti Kaniram, Managing Director Mrs. Purnima Singh, Chief Executive Officer PC Dhruv, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

Saurabh Sharma became the authorized officer of Chhattisgarh State Cooperative Federation Limited, Sahakar Bharti, State Office Minister, Cooperation and Public Awareness Cell, senior member of Rashtriya Swayamsevak Sangh and State General Secretary of Sahakar Bharti Kaniram, Managing Director Mrs. Purnima Singh, Chief Executive Officer PC Dhruv, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

Saurabh Sharma became the authorized officer of Chhattisgarh State Cooperative Federation Limited, Sahakar Bharti, State Office Minister, Cooperation and Public Awareness Cell, senior member of Rashtriya Swayamsevak Sangh and State General Secretary of Sahakar Bharti Kaniram, Managing Director Mrs. Purnima Singh, Chief Executive Officer PC Dhruv, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

Category

Related Articles