चित्रकूट (khabargali)यूपी के चित्रकूट में संघ के सीनियर नेताओं की मीटिंग चल रही है। जिसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित संघ के सभी सीनियर पदाधिकारी मौजूद हैं। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से भाजपा के राजनीतिक मामले को अभी तक सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल देखते थे अब उसमें परिवर्तन कर दिया गया है अब संघ की तरफ से भाजपा के साथ राजनीतिक मामले सह सरकार्यवाह अरुण कुमार जी देखेंगे। प्रदीप जोशी जी को अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से कुछ वरिष्ठ प्रचारकों को भाजपा में भेजा जाएगा क्योंकि वर्तमान में संघ की तरफ से सिर्फ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष एवं राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के रूप में शिव प्रकाश काम कर रहे हैं। इसके पहले सौदान सिंह एवं वी सतीश भी भाजपा में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री के रूप में काम कर रहे थे लेकिन अब उनका दायित्व बदल दिया गया है। वहीं कुछ वरिष्ठ प्रचारकों को भाजपा में भेजने का भी निर्णय लिया गया है जिन्हें सौदान सिंह और वी सतीश का जो स्थान खाली हुआ है वहां उन्हें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री के पद पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा नियुक्त करेंगे और बाद में उन्हें राज्यों में जवाबदारी या दी जाएगी।
- Log in to post comments