Rashtriya Swayamsevak Sangh

बिलासपुर (खबरगली)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इन दिनों छत्तीसगढ़ के बिलासपुर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कोनी स्थित सरस्वती ग्राम शिक्षा परिषद संस्थान में आयोजित बौद्धिक वर्ग में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में 500 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए। आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अपने संबोधन में डॉ. मोहन भागवत ने संगठन की भूमिका, स्वयंसेवकों के महत्व, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रहित और संघ की शाखाओं के विस्तार जैसे विषयों पर विचार रखे।