बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ भाजपा प्रत्याशियों की सूची लीक होने का हल्ला.. ये 69 नाम हुए वायरल...देखें लिस्ट

Big news, Chhattisgarh BJP candidates list leaked, 69 names went viral, see the list, political speculation on the names of candidates, possibility of release of the list after PM's Bastar tour, after the Central Election Committee meeting in Rajasthan too.  Names of candidates are out, assembly elections, news,  khabargali

प्रत्याशियों के नामों पर सियासी अटकलें, पीएम के बस्तर दौरे के बाद सूची जारी होने की संभावना

राजस्थान में भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम बाहर आ गए

रायपुर (khabargali) भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार देर रात छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के लिए शेष 69 अधिकृत प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा दी। प्रत्याशियों के नाम लिफाफे में बंद हैं, जिसे मंगलवार को खोले जाने की संभावना है। लेकिन बंद लिफाफे से सूची लीक होने की चर्चा जोरों पर हैं, क्योंकि ये नाम मीडिया में वायरल हो रहे हैं। वैसे पार्टी सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 3 अक्टूबर को बस्तर प्रवास है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सभा के बाद अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की जाए।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी ने सभी 69 सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिया है, मगर चर्चा केवल 50 सीटों पर हो पाई। लिहाजा भाजपा की दूसरी सूची में 20 से 30 नाम शामिल होने की संभावना है, क्योंकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अब तक अपने एक भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। ऐसी स्थिति में भाजपा बेहद सावधानी बरतते हुए अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।

सोशल मीडिया भी इन सियासी अटकलें ज़ोरों पर चली

 सोमवार को संभावित प्रत्याशियों के नाम को लेकर दिनभर सियासी अटकलें चलती रहीं, प्रदेश के एक न्यूज चैनल ने दावा किया है कि यही लिस्ट फाइनल है। सोशल मीडिया में भी इन अटकलों को खासा तवज्जों मिल रहा है। इस बीच यह हल्ला भी उड़ा कि भाजपा प्रत्याशियों की सूची लीक हो गई। क्योंकि जिन प्रत्याशियों के नाम चल रहे है, उसमें 70 फीसदी लगभग तय बताए जा रहे हैं। बताते चलें कि इसके पहले भी भाजपा का आरोप पत्र लीक हो चुका है।

राजस्थान में भी सरगर्मी

इन संभावित प्रत्याशियों की सूची को लेकर छत्तीसगढ़ ही नहीं राजस्थान में भी सरगर्मी है, क्योंकि राजस्थान में भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रत्याशियों के नाम बाहर आ गए हैं। इस वायरल कथित सूची को लेकर सभी दावेदार अचानक से सक्रिय हो गए हैं और दिल्ली तक अपने-अपने स्तर पर आला नेताओं को एप्रोच कर रहे हैं, उन्हें एक ही सलाह मिल रही है कि अधिकृत सूची जारी होने तक इंतजार करें।

छत्तीसगढ़ के  69 सीटों पर इन उम्मीदवारों के नाम वायरल

1. भरतपुर सोनहत - रेणुका सिंह 2. मनेंद्रगढ़ - श्यामबिहारी जायसवाल 3. बैकुंठपुर - भैयालाल राजवाड़े 4. सामरी-रामलखन पैकरा या सिद्धनाथ पैकरा 5. अंबिकापुर- आलोक दुबे, कमलभान सिंह 6. सीतापुर - रामकुमार टोप्पो 7. जशपुर - रायमुनि भगत 8. कुनकुरी- विष्णुदेव साय 9. पत्थलगांव- गोमती साय 10. लैलुंगा - रवि भगत या सुनीति राठिया 11. रायगढ़ - ओपी चौधरी 12. सारंगढ़ - देवेंद्र रात्रे, 13. रामपुर- ननकीराम कंवर 14. कटघोरा - प्रेमचंद पटेल, 15. पाली तानाखार -रामदयाल उइके, 16. कोटा - प्रबल प्रताप सिंह जूदेव 17. लोरमी -अरुण साव 18. मुंगेली - पुन्नूलाल मोहले 19. तखतपुर - धर्मजीत सिंह 20. बिल्हा- धरमलाल कौशिक 21. बिलासपुर- अमर अग्रवाल 22. बेलतरा - रजनीश सिंह, 23. मस्तूरी - डॉ. कृष्ण मूर्ति बांधी, 24. अकलतरा - सौरभ सिंह, 25. जांजगीर-चांपा - नारायण चंदेल, 26. सक्ती - खिलावन साहू या मेघनाथ साहू 27. चंद्रपुर - संयोगिता सिंह जूदेव 28. जैजैपुर -कृष्णकांत चंद्रा 29. पामगढ़ -संतोष लहरे 30. बसना - संपत अग्रवाल 31. महासमुंद- विमल चोपड़ा या पूनम चंद्राकर या सुधा साहू 32. बिलाईगढ़ -ब्रह्मानंद मार्कण्डेय या डॉ. दिनेश लाल 33. कसडोल - श्याम बाई साहू 34. बलौदाबाजार - टंकराम वर्मा 35. भाटापारा - शिवरतन शर्मा 36. धरसीवां -अनुज शर्मा 37. रायपुर ग्रामीण - मोतीलाल साहू 38. रायपुर पश्चिम - राजेश मूणत 39. रायपुर उत्तर- पुरंदर मिश्रा 40. रायपुर दक्षिण - बृजमोहन अग्रवाल 41. आरंग - गुरू खुशवंत साहेब 42. बिंद्रा नवागढ़ - गोवर्धन मांझी 43. कुरूद - अजय चंद्राकर 44. धमतरी - रंजना दीपेन्द्र साहू 45. संजारी बालोद -राकेश यादव, 46. गुंडरदेही - वीरेंद्र साहू 47. दुर्ग ग्रामीण -ललित चंद्राकर 48. दुर्ग शहर -गजेन्द्र यादव 49. भिलाईनगर - प्रेमप्रकाश पांडेय 50. वैशालीनगर - रिकेश सेन 51. अहिवारा - उषा बारले, 52. साजा- ईश्वर साहू 53. बेमेतरा - राहुल टिकरिहा 54. नवागढ़ - संजय बघेल, 55. पंडरिया - विश्वेवर पटेल 56. कवर्धा - विजय शर्मा 57. डोंगरगढ़ - विनोद खांडेकर 58. राजनांदगांव - डॉ. रमन सिंह 59. डोंगरगांव - भरत वर्मा 60. अंतागढ़ - विक्रम उसेंडी 61. भानुप्रतापपुर -परमानंद तेता या हेमेंद्र बंटी ठाकुर 62. केशकाल - नीलकंठ टेकाम 63. कोंडागांव -लता उसेंडी 64. नारायणपुर - केदार कश्यप 65. जगदलपुर - किरणदेव 66. चित्रकोट-डॉ बसंत कश्यप, 67. दंतेवाड़ा- रामू नेताम 68. बीजापुर-महेश गागड़ा 69. कोंटा-सोयम मुका

Category