बिलासपुर (खबरगली) बिलासपुर जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा ईमेल के जरिए भेजी गई इस धमकी के बाद पूरे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया और आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल न्यायालय के हर कोने की सघन जांच कर रही हैं।
गौरतलब है कि यह पिछले कुछ समय में तीसरी बार है जब न्यायालय परिसर को इस तरह की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब शासन को न्यायालय को बम से उड़ाने वाला एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस इनपुट के मिलते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए।
मौके पर पहुँचे बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम ने न्यायालय के भीतर और बाहर के सभी कमरों, गलियारों और परिसर के कोने-कोने की बारीकी से तलाशी ली। सुरक्षा के लिहाज से प्रवेश द्वारों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
- Log in to post comments