बिलासपुर सांसद तोखन साहू को मिलेगी मोदी मंत्रिमंडल में जगह

Bilaspur MP Tokhan Sahu will get a place in Modi cabinet, Chhattisgarh, Khabargali, Modi cabinet, BJP, Khabargali

रायपुर (khabargali) पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से बिलासपुर सांसद तोखन साहू को जगह मिली है। शपथ ग्रहण से पहले उनके पास पीएमओ से कॉल आया है। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। छत्तीसगढ़ में दिग्गज नेताओं के चुनाव जीतकर संसद पहुंचने के बीच तोखन साहू को मंत्री बनाया जाना एक बड़ा प्रयोग माना जा रहा है। केन्द्रीय राज्य मंत्री के रूप में वे शपथ लेंगे। सूचना मिलते ही तोखन साहू को दिल्ली के छत्तीसगढ भवन में मौजूद लोकसभा सांसदों व भाजपा नेताओं ने बधाई दी।

राजनीतिक एवं पारिवारिक परिचय

तोखन साहू का जन्म ग्राम डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ है। उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। उनका राजनैतिक जीवन 1994 से शुरू हुआ है। वे 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने। 30 जनवरी 2005 को जनपद सदस्य ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक-18 फुलवारीकला बने। 3 फऱवरी 2010 को महिला आरक्षण के चलते अपनी लीलावती साहू को जनपद सदस्य फिर 19 फऱवरी 2010 को अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी बनाया। 2012 में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बनें। जिला साहू समाज के संरक्षक बने। भाजपा पश्चिम मंडल के महामंत्री बने। 2013 में भाजपा ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक धर्मजीत सिंह को चुनाव हराया। उन्हें 52302 वोट मिले। धर्मजीत सिंह को 46061 वोट मिले थे। 2015 में कृषि, मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने। 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने। 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने।

Category