भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाला फर्जी PA ओडिशा से गिरफ्तार

Fake PA who defrauded BJP MLA Purandar Mishra arrested from Odisha, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (खबरगली ) रायपुर में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाले शातिर आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी सहदेव मालिक को रायपुर ला रही है। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा तेज है।

बड़े नेता का फर्जी PA बनकर जाल में फंसाया झूठा परिचय

आरोपी ने विधायक को फोन कर खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन का निजी सहायक (PA) बताया।

बनाया बहाना: आरोपी ने कहा कि वह भुवनेश्वर जा रहा है और रास्ते में ड्राइवर से विवाद के कारण परेशानी में है।

पैसों की मांग: आरोपी ने डीजल और आपातकालीन खर्च के नाम पर शुरुआत में ₹4,500 मांगे।

सोशल मीडिया प्रोफाइल देखकर जीता भरोसा नेताओं संग तस्वीरें

आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर नितिन नवीन समेत कई बड़े भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें थीं।

झांसे में आए विधायक: प्रोफाइल देखकर विधायक को उसकी बातों पर आसानी से भरोसा हो गया।

रकम ट्रांसफर: विधायक ने जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के माध्यम से आरोपी के खाते में कुल ₹10,000 ट्रांसफर करवा दिए।

दोबारा पैसे मांगने पर खुली पोल पैदा हुआ शक: करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी ने फिर से पैसों की मांग की।

दूरी का गणित: विधायक को अहसास हुआ कि इतनी जल्दी भुवनेश्वर पहुंचना मुमकिन नहीं है।

कार्यालय से पुष्टि: संदेह होने पर विधायक ने सीधे नितिन नवीन के कार्यालय में फोन किया। वहां से पता चला कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति उनके यहां काम नहीं करता। धोखाधड़ी का अहसास होते ही मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

खम्हारडीह थाने में दर्ज हुई फिर

मामले की सच्चाई सामने आने के बाद खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खाते और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन ओडिशा में मिली। इसके बाद रायपुर पुलिस की टीम वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरीके से और कितने लोगों को निशाना बनाया है।  

सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर करता था ठगी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को भरोसे में लेता था। नेताओं के साथ तस्वीरें और राजनीतिक पहचान दिखाकर वह खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरीके से कई और लोगों से भी ठगी की हो सकती है। फिलहाल उससे लगातार पूछताछ की जा रही है और कई अहम खुलासे होने की संभावना है।  

विधायक ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

विधायक पुरंदर मिश्रा ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान नंबर से कॉल आने पर और पैसे मांगने पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर पूरी जानकारी का सत्यापन करना जरूरी है। पुष्टि होने के बाद ही किसी प्रकार का आर्थिक लेनदेन करना चाहिए।

Related Articles